Korba

CG Viral VIDEO : नाइट क्लब के बाहर देर रात हंगामा : नशे में टल्ली युवती ने बीच सड़क पर काटा बवाल, पुलिस से भी भिड़ी

कोरबा : कोरबा के पॉम मॉल स्थित वन नाइट क्लब एक बार फिर विवादों में घिर गया है। देर रात क्लब के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, वहीं शराब के नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान थार गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, और युवती ने पुलिस से भी बहस की। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित पॉम मॉल की है, जहां वन नाइट क्लब संचालित होता है। देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्से में एक पक्ष ने वहां खड़ी थार गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे के दौरान एक युवती भी शामिल थी, जो नशे में सड़क पर चिल्लाती रही। वह खुद को पीछे बैठे युवक की पत्नी बता रही थी और मौके पर पहुंची पुलिस से तीखी बहस कर रही थी। स्थानीय लोगों ने उसका यह हाईवोल्टेज ड्रामा मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों की शिकायत

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वन नाइट क्लब अब शराब और उपद्रव का अड्डा बनता जा रहा है। पहले भी यहां कई बार झगड़े, बदसलूकी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं की शिकायत पहले सीएसईबी चौकी में भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा और फिलहाल जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

CG : कोरबा में युवक की हत्या कर झाड़ियों में फेंकी लाश, दो दिन पहले ही छोटे भाई की शादी से लौटा था घर, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा : कोरबा के बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की लहूलुहान लाश…

Korba : प्रमोशन की खुशियां बदली मातम में, पदोन्नति के बाद ज्वाइन करने जा रहे अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत

कोरबा : दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के वरिष्ठ अधिकारी आर के त्यागी …

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

1 of 22