Kawardha

CG Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, दो नाबालिगों की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा बिडोरा और सिंघनपुरी के बीच हुआ। सड़क की कम चौड़ाई और ट्रैक्टर की गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतकों की पहचान योगेश नेताम और कैलाश वर्मा के रूप में हुई है, जो अमलीडीह गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसी इलाके में सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है, जिसमें अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के को बनाया शिकार, होटल बुलाकर जो किया … पूरी करतूत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया…

1 of 6