Korba

CG : दर्दनाक हादसा भारी बारिश में कुआं धंसा, एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

कोरबा : जिले में भारी बारिश के चलते एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में एक पुराना कुआं अचानक जमींदोज हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के बीच तीनों सदस्य कुएं में लगे मोटर पंप को निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की जमीन धंस गई और तीनों लोग गड्ढे में समा गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत हो चुकी है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। गांव में मातम का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए हैं।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते जमीन कमजोर हो गई थी, जिससे कुएं की मिट्टी बैठ गई और यह हादसा हो गया। प्रशासन की ओर से अब आसपास के पुराने कुओं और अन्य जोखिम भरे स्थानों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 33