Korba

CG : सचिव जी नशे में हैं ! …. में पंचायत भवन में शराब के नशे में धुत्त मिला सचिव, ग्रामीण बोल …. पूरा काम कर रखा है चौपट

कोरबा : वेब सीरिज ‘पंचायत‘ तो आपने देखी ही होगा, इस सीरिज में पंचायत के सचिव गांव के विकास के लिए तत्पर रहते है। लेकिन फिल्मी दुनिया से इतर कोरबा जिला में सचिव जी शराब के नशे में धुत्त होकर पंचायत आफिस में ही टेबल पर पैर पसारकर सोते नजर आये। नाराज ग्रामीणों ने सचिव जी की इस करतूत का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल कर अब कार्रवाई की मांग कर रहे है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अमूमन सरकारी स्कूलों में शराबी शिक्षकों का मामला सामने आता रहता है। लेकिन अब कोरबा जिला में शराबी पंचायत सचिव का मामला सामने आया है। दरअसल ये पूरा मामला पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नवापारा का है। यहां सचिव के पद पर रामेश्वर प्रसाद राजवाड़े की पोस्टिंग है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का सचिव अक्सर शराब के नशे में धुत्त रहता है। जिससे पंचायत का विकास कार्य बाधित हो रहे है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी वे सचिव से किसी काम या दस्तावेज की जानकारी लेते है, तो वह गुस्से में आकर अभद्रता करने लगता है। इससे पहले भी शराबी सचिव का नशे की हालत में सोते हुए का एक वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन जवाबदार अधिकारियों ने नोटिस जारी कर कोई भी एक्शन नही लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सचिव की मनमानी की शिकायत के बाद भी प्रशासन सिर्फ नोटिस देकर मामले पर संज्ञान लेना जरूरी नही समझता है। यहीं वजह है कि सचिवों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ जवाबदार अधिकारियों का तर्क है कि सचिवों की कमी के कारण कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाते। एक-एक सचिव को दो से तीन पंचायतों का कार्यभार दिया गया है। किसी भी सचिव को निलंबित या बर्खास्त करने से पंचायती कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस वायरल वीडियों पर कोई एक्शन लिया जाता है या एक बार फिर नोटिस जारी कर जवाबदारी को पूर्ण कर लिया जायेगा। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

CG News : कोरबा में एक और किसान ने पीया कीटनाशक, तहसील कार्यालय के सामने की आत्महत्या की कोशिश … मचा हड़कंप

कोरबा : कोरबा जिले में आज एक और किसान ने आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा…

1 of 14