Janjgir - Champa

CG : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी दोषी करार, अवैध वसूली और मारपीट मामले में 7 साल की सश्रम कैद

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े 6 पदाधिकारियों को कीटनाशक दवाई दुकान में जबरन घुसकर मारपीट और 1 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में दोषी करार दिया गया है।

अपर सत्र न्यायालय ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा सुनाते हुए उन्हें 7 साल की सश्रम कारावास और 900 रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। यह घटना 27 अगस्त 2021 को बम्हनीडीह थाना क्षेत्र स्थित एक कीटनाशक दवा दुकान में घटी थी। आरोपियों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी के साथ मारपीट की और जबरन 1 लाख रुपये की उगाही की थी।

दोषियों के नाम हैं – भोला कश्यप, तरुण साहू, भूपेंद्र रात्रे, रामपाल कश्यप, लोकेश कुमार वर्मा और कुणाल बघेल। इन सभी को भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा), 452 (घर में घुसकर अपराध करना), 323 (मारपीट), 386 (जबरन वसूली) और 397 (जानलेवा हमला कर लूटपाट) के तहत सजा सुनाई गई है।

अदालत के फैसले को न्याय की जीत और कानून के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। यह निर्णय समाज में यह संदेश देता है कि किसी भी संगठन या व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 15