Sarguja

CG Road Accident : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर बाइक सवार तीन लोगों ने तोड़ा दम, ट्रैक्टर चालक हुआ फरार

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलदगी मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला लखनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुनगुरी निवासी 40 वर्षीय विजय यादव, सत्यनारायण साय और ग्राम पेंडरखी निवासी 22 वर्षीय संजय तीनों बाइक में सवार होकर लखनपुर से तुनगुरी की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि लखनपुर-बेलगदी मुख्य मार्ग में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बाइक को सामने से चपेट में लेकर टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।

गंभीर लोग से घायल तीनों लोगों का समय पर उपचार मिल पाता, उससे पहले ही तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर तीनों ग्रामीणों के शव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मॉर्च्युरी भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। लखनपुर पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18