Sarguja

CG News : B.A. की छात्रा ने बाथरूम में लगाई फांसी, परिजनों ने छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

अंबिकापुर : शहर के पटपरिया इलाके में एक 19 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा की पहचान अंतरा शाह के रूप में हुई है। वह करीब छह महीने पहले पढ़ाई के लिए अंबिकापुर आई थी और अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों ने एक एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता पर छात्रा को कथित रूप से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अंतरा शाह रात के समय बिस्तर पर नहीं थी। उसके जीजा नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरा बाथरूम जाने की बात कहकर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उन्होंने अपनी पत्नी को उसे देखने के लिए भेजा। जब पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से अंदर झांका तो अंतरा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घर में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले अंतरा सामान्य थी और परिवार के लोगों से हंसकर बातचीत कर रही थी।

अचानक उसने यह कदम क्यों उठाया, इसे लेकर परिवार के लोग भी हैरान हैं। इसी बीच छात्रा की सहेलियों से मिली जानकारी के आधार पर परिवार ने एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता ज्ञान तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता का कहना है कि सहेलियों ने उन्हें बताया कि ज्ञान तिवारी के पास अंतरा की कुछ चैट और वीडियो थे। आरोप है कि इन्हें उसके परिवार वालों को दिखाने की धमकी देकर अंतरा को कथित रूप से ब्लैकमेल किया जा रहा था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों को आशंका है कि छात्रा पर किसी तरह का दबाव या मानसिक परेशानी रही होगी, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि छात्रा की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके और यदि किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

फिलहाल छात्रा की मौत के बाद लगाए जा रहे ब्लैकमेलिंग के आरोपों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्रा के मोबाइल फोन, चैट, वीडियो तथा अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था और क्या किसी प्रकार के दबाव या ब्लैकमेलिंग की भूमिका थी।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सभी को अलर्ट रहने के निर्देश, जानें क्या है वजह

अंबिकापुर : अर्नब तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरगुजा जिले में भी अलर्ट…

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की हत्या की रची जा रही साजिश! झारखंड से बुलाए गए शूटर्स, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह को एक पत्र…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18