Sarguja

छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान …. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, CM साय ने की घोषणा तो जमकर बजी तालियां

अंबिकापुर : शहर में शनिवार यानि आज से अग्र समाज के प्रमुख आयोजनों में शामिल ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का आगाज हुआ। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक अमर अग्रवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अग्रसेन जयन्ती पर मिलगी छुट्टी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन जयंती के अवसर पर छुट्टी की घोषणा भी की। घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

युवाओं की भूमिका पर मंथन

बता दें कि, अग्र महाकुंभ का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सेवा, संगठन, संस्कार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। आयोजन में प्रदेशभर से अग्र समाज के लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन युवा अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

बता दें कि, अग्र महाकुंभ के दौरान शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंबिकापुर की महिलाओं और बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। अंबिकापुर में आयोजित यह महाकुंभ अगले दो दिनों तक चलेगा।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इस कांग्रेस नेता की हत्या की रची जा रही साजिश! झारखंड से बुलाए गए शूटर्स, ऐसे हुआ खुलासा

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह को एक पत्र…

छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सभी को अलर्ट रहने के निर्देश, जानें क्या है वजह

अंबिकापुर : अर्नब तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरगुजा जिले में भी अलर्ट…

CG : 12वीं के छात्रों ने ली रैगिंग, पांच छात्र को किया गया निष्कासित, 11वीं के दो छात्रों का सर फटा

अंबिकापुर : शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जूनियर…

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

1 of 18