जगदलपुर : जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटिया चौकी के ढाबामारी में एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप वाहन में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान सिबो और मिटको के रूप में हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और प्रारंभिक तौर पर ओवरलोडिंग और वाहन असंतुलन को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर में सवार करीब 50 ग्रामीण मेले में जा रहे थे, जिसमें दुर्घटना के बाद 15 लोग घायल हुए थे और 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे साफ है कि ओवरलोडिंग लगातार जानलेवा साबित हो रही है।
CG Road Accident : खुशियों से लौट रहे थे, रास्ते में बिखर गई जिंदगियां… 2 की मौत, 37 घायल, देखें पूरा मामला…
Related Posts
CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा
जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…
CG : महिलाओं के लिए सुनहरा मौका प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 8वीं पास महिलाएं भी कर सकती है आवेदन
जगदलपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत…
CG News : अमानक खाद – बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त…
जगदलपुर : खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध…
CG Crime : एसपी कार्यालय की वेतन शाखा में 2 करोड़ का घोटाला, तीन कर्मचारी गिरफ्तार, शेयर मार्केट और क्रिप्टो में गंवाए पैसे
जगदलपुर : बस्तर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय की वेतन शाखा में करोड़ों रुपये के…
CG News : केंद्रीय जेल में महिला कैदी ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, पहले भी जेल से फरार हो चुका है बंदी
जगदलपुर : केंद्रीय जेल जगदलपुर की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में…
छत्तीसगढ़ के इस जंगल में चल रही थी चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री, रेड मारने गई पुलिस भी रह गई दंग, इतने करोड़ का माल बरामद
जगदलपुर : देश में गांजा तस्करी के गढ़ के तौर पर पहचान बना चुके ओडिशा से एक बार…
CG : महिला कांग्रेस नेत्री के साथ CRPF जवानों ने की गंदी बात, FIR के बाद दोनों जवानों को पुलिस ने लिया हिरासत में…
जगदलपुर : महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ ने दो सीआरपीएफ जवानों…
CG Crime : बुजुर्ग पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी
जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार बुधवार…
CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…
CG : महतारी वंदन योजना की सूची से काटे गए हजारों महिलाओं के नाम, अपात्र हितग्राहियों से वापस लिए जा रहे रुपए
जगदलपुर : भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में अनियमितताओं का…























