Balodabajar - Bhatapara

CG News : महिला ने पति, दो जेठ और दो देवरों पर लगाया दुष्कर्म व प्रताड़ना का गंभीर आरोप

बलौदाबाजार : जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से एक बेहद ही संवेदनशील और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति, दो जेठ और दो देवरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया गया, उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया तथा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

7 साल तक शोषण का आरोप

पीड़िता की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, उसे पिछले 7 वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। इन प्रताड़नाओं से तंग आकर और किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई।

‘सखी सेंटर’ की मदद से हुआ रेस्क्यू

181 पर मिली सूचना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। ‘सखी सेंटर’ की सहायता से पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान पीड़िता की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस कार्रवाई

यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। फिलहाल, इस गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रूप से पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के स्वास्थ्य में सुधार आने और विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद अन्य आरोपियों की संलिप्तता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : 50 हजार दो, तभी छूटेगा ट्रैक्टर नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, परेशान मालिक ने खाया जहर

बलौदा बाजार : जिले के कसडोल क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मालिक ने महिला नायब तहसीलदार…

1 of 7