Korba

CG Road Accident : कोरबा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर मौत

कोरबा : कोरबा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा क्षेत्र के जेजंरा बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवको को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इस हादसे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना का ये मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक हुंकरा की ओर से मुड़ाभाटा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अंबिकापुर की तरफ से आ रहा कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रेलर जेजंरा की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन मुड़ाभाटा बायपास स्थित पुलिया के मोड़ के पास पहुंचे, आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ग्राम घुंचापुर निवासी कृष्णा दास और ग्राम साखो निवासी बिहारी यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन कटघोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : सतरेंगा में पिकनिक बना मातम नदी में डूबने से 24 वर्षीय एसईसीएल कर्मी सुभांशु ध्रुव की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने…

Korba : छुरी में राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार चोरी की बाइक और कट्टे से रची थी साजिश

कोरबा : कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

Korba : बर्थडे पार्टी बनी मातम रिसॉर्ट में विवाद के बाद युवक को कैंपर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिसोर्ट में शुक्रवार देर रात आयोजित…

1 of 26