Janjgir - Champa

CG Road Accident : कांस्टेबल की सड़क हादसे में गयी जान, ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जांजगीर – चांपा : जांजगीर-चांपा में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर की उस समय मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक ड्यूटी खत्म कर बाइक से जांजगीर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना में शामिल वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। ऐसे हादसों से एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट, पत्थर से सिर पर किया वार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : अकलतरा नगर पालिका कार्यालय में घुसकर कर्मचारी के साथ मारपीट करने…

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

1 of 17