Janjgir - Champa

CG Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला युवक की मौके पर ही मौत, 20 लाख मुआवजे की मांग, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। मुआवजे की मांग लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान निकेश टंडन (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन 20 लाख मुआवजे और भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री नियम लागू करने की मांग लेकर चक्काजाम कर दिया। आश्वासन के बाद परिजनों चक्काजाम खत्म किया।

जानकारी के मुताबिक, निकेश टंडन अपनी बाइक पर एक युवती के साथ जा रहा था। शाम करीब 5 बजे ग्राम खिसोरा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवती को पैर में चोटें आईं, जबकि निकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। जबकि हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग घायलों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के दौरान निकेश की मौत हो गई। जबकि युवती का इलाज जारी है। निकेश की मौत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर करीब पांच घंटे तक चक्काजाम किया। सूचना मिलते ही राजस्व अधिकारी और थाना प्रभारी भास्कर शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। लेकिन परिजनों ने अपनी मांगें दोहराई। हालांकि, आश्वासन के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17