Kawardha

CG News : “7 करोड़ का धान चूहा ने खाया”…मीडिया में कहना अफसर को पड़ गया भारी, बिना पुष्टि बयानबाजी पर सरकार ने गिराई निलंबन की गाज

कवर्धा : कवर्धा में 7 करोड़ रूपये का धान चूहा और कीड़े खा गये। जिला विपणन अधिकारी के इस बयान के बाद सूबे में गरमायी राजनीति के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। बगैर किसी पुष्टि के बयान देने पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ ने जिले जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कवर्धा जिले में धान संग्रहण केंद्र से करोड़ों रूपये के धान गायब मिला था। जिस पर जिला विपणन अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने धान के इस शार्टेज पर मीडिया में चूहों और कीड़ों द्वारा खा लिये जाने की बात कही थी।

डीएमओं के इस बयान के बाद सूबे की राजनीति गरमा गयी थी, कांग्रेस ने अफसर के इस बयान के बाद सरकार को घेरना शुरू कर दिया था। बगैर किसी पुष्टि के दिये इस बयान को शासन ने गंभीर कदाचार माना है। इसे विपणन संघ कर्मचारी सेवा नियमावली की कंडिका 18 का उल्लंघन बताते हुएडीएमओें अभिषेक मिश्रा को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में निलंबित डीएमओं अभिषेक मिश्रा को जिला विपणन कार्यालय बिलासपुर अटैच कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

CG Crime : बड़े भाई का छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से काटा गला …. मौके पर हुई मौत, जाने किस बात को लेकर हुआ था विवाद

कवर्धा : कवर्धा जिले में मामूली बात पर छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की हत्या कर…

CG News : बंद कमरे में हो रहा था खेला! इलाज के नाम पर कराया जा रहा था …. काम, अंदर का नजारा देख उड़े लोगों के होश

कवर्धा : प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए गए हैं, इसके बाद भी ऐसी घटनाएं…

1 of 7