Kawardha

CG Breaking : अस्पताल में जुआ कांड, 2 संविदा कर्मचारी बर्खास्त, 3 नियमित कर्मचारी निलंबित

कांकेर : चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुआ खेलने के मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दो संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को चारामा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छापेमारी की थी।

कार्रवाई के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ कर्मचारियों के जुआ खेलने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद मामले की जांच जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा कराई गई। जांच पूरी होने के बाद सीएमएचओ डॉ. आर.सी. ठाकुर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी धनंजय बंसोड़ और ईश्वर नेताम की सेवाएं समाप्त (बर्खास्त) कर दीं।

वहीं नियमित कर्मचारी प्रकाश सिन्हा, गोविंद जुर्री और अरुण मंडावी को निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, दुर्घटना के बाद फरार हुआ आरोपी वाहन चालक, मृतकों में एक महिला भी शामिल

कवर्धा : कवर्धा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार वाहन ने…

1 of 7