Janjgir - Champa

CG News : तहसील कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रुपये रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा : पामगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों अधिकारियों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG News : शराबी दूल्हे को दुल्हन ने मंडप से लौटाया, बोली …. जो खुद को नहीं संभाल सकता, वह रिश्ता क्या संभालेगा !

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में एक दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी हर…

1 of 14