पॉलिटिक्स

CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज के लिए ‘बाबा’ मुसीबत? …. इस बात के लिए दे डाली छत्तीसगढ़ से दूर रहने की नसीहत, गरमाई सियासत

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलाव की चर्चाओं के बीच पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। बैज ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उन्हें दिल्ली में संगठन के लिए काम करना चाहिए। मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं।

वे इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी (ICC) के सदस्य हैं और पार्टी ने उन्हें तमिलनाडु तथा पांडुचेरी जैसे राज्यों का ऑब्जर्वर बनाकर बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। बैज ने कहा कि सिंहदेव को राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा, “बाबा साहब वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी उन्हें लगातार बड़ी जिम्मेदारियां देती रही है। प्रदेश उनके लिए काफी छोटी जगह है, उन्हें दिल्ली में काम करना चाहिए।”

पीसीसी चीफ ने संगठन में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए और कांग्रेस की युवा टीम लगातार बेहतर काम कर रही है। दीपक बैज के इस बयान को प्रदेश कांग्रेस में चल रही नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे संगठन के भीतर नए समीकरणों और पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर भी माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

बंगाल में ममता को भारी पड़ गई ये गलती! दीदी के हाथ से फिसल गए 60 विधायक, जानिए TMC में टूट की इनसाइड स्टोरी

कोलकाता : बंगाल की सत्ता से बाहर होने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC इन दिनों…

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

1 of 7