Raipur

CG Sex Racket : ‘कौन पसंद है … कितने घंटे के लिए चाहिए …. रूम तैयार है’ होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट, मैसेज करते ही आ जाती है लड़कियों की तस्वीरें, वाट्सअप चैट वायरल

रायपुर : छत्तीसगढ़ जितनी तेजी से विकास की ओर से आगे बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से यहां होटल कारोबार भी तरक्की कर रहा है। इन 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले आगंतुकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन दूसरी ओर होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार का घिनौना काम फल फुल रहा है। जी हां राजधानी रायपुर के एक होटल से ग्राहक के साथ बातचीत का चैट वायरल हो रहा है। चैट वायरल होने के बाद सभी तरफ अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है।

देह व्यापार से जुड़े शख्स का वाट्सअप चैट वायरल

वाट्सएप पर तेजी से प्रसारित हो रहे स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘चॉइस, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। प्रसारित चैट में कथित तौर पर अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदेबाजी की बात दिखाई दे रही है। स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश प्रसारित हो रहे हैं। कुछ चैट में रकम को लेकर भी बातचीत दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर ये स्क्रीनशाट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। पुलिस ने अब तक चैट की सत्यता की पुष्टि नहीं की है।

लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट

वहीं, स्थानीय लोगों की मानें तो लंबे समय से होटल में देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। यहां आए दिन किसी ना किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना जाना लगा रहता है। आसपास के रहवासियों के मुताबिक कई बार अलग-अलग वाहनों से युवतियों और युवकों का आना-जाना देखा गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रसारित चैट, तस्वीरों और होटल से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच टीम को होटल और संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। बिना साक्ष्य किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। लेकिन यदि जांच में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब शहर के होटल और लाज की जांच अभियान को और तेज किया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत …

CG Breaking : कैबिनेट मीटिंग CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पढ़िये सभी फैसले एक साथ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG Crime : खुलेआम युवक की हत्या से दहला शहर, तो दुशरा जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध चरम पर है, यहां बदमाशों के हौसले…

1 of 90