हरिद्वार : सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग का यह पांचवां महीना पूरी तरह महादेव को समर्पित होता है। इस दौरान भक्त शिव मंदिरों में जाकर पूजा, व्रत और जलाभिषेक करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसको लेकर बाबा की नगरी में तैयारियां अभी से शुरू हो गई है।
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान उमड़ने वाली करोड़ों शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गए हैं। यातायात और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का फैसला लिया है।
13 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
इस संबंध में जिला अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने 13 दिन सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही तकनीकी संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालय, कॉलेज को बंद रहेंगे।
जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
आपको बता दें कि श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान जिले में प्रतिदिन बढ़ रही कांवड़ यात्रियों की संख्या बड़ी रही है। अत्यधिक भीड़ की वजह से लगातार प्रशासन के लिए चुनौती बनते जा रही है। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। हालांकि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे आनलाइन कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करें, ताकि शैक्षणिक गतिविधियां निर्बाध रूप से जारी रह सकें।



















