Shakti

CG News : जब मुख्यमंत्री के सामने ही महिला ने कर दी TI की शिकायत, मुख्यमंत्री ने तुरंत दिए जांच के आदेश…

सक्ती : सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन चौपाल में उस समय एक संवेदनशील मामला सामने आया, जब सिरली गांव की एक महिला ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए सक्ती थाना प्रभारी (टीआई) पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने दावा किया कि छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचने के बावजूद उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह 5 जून की रात न्याय की उम्मीद लेकर सक्ती थाने पहुंची थी।

उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत दर्ज कराने वह थाने गई थी। महिला के अनुसार, वह पूरी रात थाने में बैठी रही, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब 3 बजे तक वह न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी। इस दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठठारी गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान महिला ने मुख्यमंत्री के सामने पूरी घटना रखी

और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की। महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा, “ठीक है, दिखवाएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई होती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

CG Crime : घर घुसकर महिला से दरिंदगी, इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने बुझाई हवस, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

1 of 4