Shakti

Breaking : जमीन में बैठकर लंच कर रहे थे मजदूर, तभी अचानक बॉलयर में हुआ ब्लास्ट, इधर कलेक्टर ने वेदांता प्लांट पर FIR के दिए निर्देश

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर के पाइप फटने से अचानक गर्म पानी और भाप का तेज बहाव मजदूरों पर गिर पड़ा।

उस वक्त कई मजदूर जमीन पर बैठकर लंच कर रहे थे, जिससे वे सीधे इसकी चपेट में आ गए। गर्म पानी से झुलसने के कारण मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लांट का प्रोडक्शन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया है। पूरे प्लांट की सुरक्षा जांच के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जिले के कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्लांट प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं।

सांसद ने लिया मौके का जायजा

जांजगीर-चांपा की सांसद कमलेश जांगड़े भी घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और प्लांट प्रबंधन के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की तथा घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि इस गंभीर हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है और घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

1 of 5