Shakti

CG News : दिव्यांग टीचर के कत्ल का मामला …. पुलिस तलाश रही थी जिस शख्स को, इस हाल में मिली उसकी लाश

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में दिव्यांग शिक्षक की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जिस आरोपी टीमन लाल मनहर की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी, वह अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पुलिस अब पूरे मामले की दोबारा बारीकी से जांच कर रही है और हत्या के साथ-साथ आरोपी की आत्महत्या के वजहों की तलाश की जा रही है।

क्या है हत्या का पूरा मामला?

दरअसल, 18 मार्च को जैजैपुर क्षेत्र के जर्वे गांव निवासी दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी टीमन लाल मनहर ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी टीमन ने सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले भी कर दिया और वहां से फरार हो गया था।

आरोपी ने लगा ली फांसी

घटना के बाद से ही सक्ती पुलिस टीमन लाल मनहर की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन इसी बीच खबर आई कि आरोपी का शव उसके घर में फांसी पर लटका मिला है। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि पुलिस के डर और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

हत्या से पहले हुआ था विवाद

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी और मृतक के बीच जमीन, पैसों और रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट भी हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट में दर्दनाक घटना, भीषण विस्फोट के साथ बॉयलर फटा, कई लोगों की मौत की खबर, 40 से ज्यादा घायल

सक्ती : सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में एक बड़े औद्योगिक हादसे की खबर…

CG Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 20 पहुंची, अभी भी 17 की हालत नाजुक राहत – बचाव जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंगीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए…

1 of 4