Shakti

CG Crime : भिक्षुक महिला को कमरे में बंधक बनाया, जबरन शराब पिलाकर दो दिन तक करते रहे दरिंदगी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

सक्ती : जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में एक भिक्षुक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राजकुमार कंवर और छतराम कंवर के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों ने महिला को राजकुमार कंवर के घर में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे कमरे में बंद कर जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता ने जैजैपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(1) एवं 127(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Viral Video : छतीसगढ़ में खौफनाक वारदात, युवक पर टांगी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला, LIVE वीडियो ने उड़ा दिए होश देखे पूरा वीडियो

सक्ती : जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकर्रा गांव में मंगलवार को एक आपसी…

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया रेप, जबरन कराया गर्भपात, अब फोटो-VIDEO वायरल करने की धमकी

सक्ति :- सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस…

1 of 5