Janjgir - Champa

CG News : ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी, लाल बैग वाला व्यक्ति सोने की चेन से भरा डिब्बा लेकर हुआ फरार देखे पूरा वीडियो

जांजगीर–चांपा : ग्राम खरौद, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से दोपहर के समय एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 4 बजे एक ज्वेलरी शॉप में लाल बैग लिए एक संदिग्ध व्यक्ति पहुंचा। उसने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने की मांग की। चेन देखने के बहाने वह व्यक्ति दुकानदार का ध्यान भटकाता रहा और इसी दौरान मौका पाकर सोने की चेन से भरा एक पूरा डिब्बा उठाकर दुकान से भाग निकला।

दुकान मालिक जब तक समझ पाता, तब तक आरोपी दुकान के बाहर खड़े अपने साथी के पास पहुंच चुका था। बाहर पहले से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर इंतज़ार कर रहा था। जैसे ही आरोपी ज्वेलरी का डिब्बा लेकर निकला, दोनों बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।

पुलिस आरोपियों के लाल बैग और बाइक के आधार पर तलाश तेज़ कर रही है।स्थानीय व्यापारियों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17