Bilashpur

CG News : अजब चोर की गजब कहानी; मंदिर से दानपेटी चोरी, कर भगवान का लिया आशीर्वाद फिर हुए फरार देखे पूरा वीडियो

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के अशोक नगर स्थित भूतश्वर महादेव मंदिर में दानपेटी चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में रखी दानपेटी चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी संबंधित लोगों को दी गई। मंदिर प्रमुख मयंक तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि अशोक नगर स्थित अटल आवास में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां इस घटना में शामिल हैं। फुटेज में देखा गया कि किस तरह ये तीनों मंदिर की दानपेटी के पास पहुंचीं और दानपेटी ले कर भाग गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से इस संबंध में आगे कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद पूरी जानकारी सरकंडा थाने को दी गई। पुलिस की पड़ताल में यह खुलासा हुआ कि दानपेटी को मंदिर से चुराने के बाद तीनों नाबालिग युवतियों ने उसे गणपति हॉस्पिटल के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर छुपा दिया था। बताया गया कि पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में तीनों नाबालिगों से पूछताछ की गई। समाज व परिवार के सामने अपनी गलती महसूस करते हुए युवतियों के परिजनों ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

परिजनों ने भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराई जाएगी। चूंकि तीनों लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए मामले को संवेदनशील मानते हुए उन्हें कड़ी कानूनी कार्रवाई से फिलहाल बचाया गया। समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। दानपेटी से निकाली गई राशि को वापस मंदिर प्रबंधन को लौटाने की बात कही गई है। मंदिर समिति का कहना है कि इस घटना से सभी को सीख लेनी चाहिए और बच्चों पर विशेष निगरानी रखकर उन्हें अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी परिवार और समाज दोनों की है।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

CG News : बांध में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शरीर पर बंधा था पत्थर, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : जिले के तखतपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह घोरामार…

CG Crime : गौवंश से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल युवक हिरासत में हिंदू संगठन ने कठोर सज़ा देने की माँग

बिलासपुर : तारबहार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक पर…

CG High Court : मुस्लिम युवती ने सच छुपाकर हिंदू युवक से रचाई शादी, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला जाने क्या कहा

बिलासपुर : मुस्लिम युवती ने खुद को हिंदू बता हिंदू युवक से शादी कर ली। मामले का…

CG News : सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला; शाखा प्रबंधक ने मृत व्यक्ति के खाते से किया करोड़ों का लेनदेन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर सहकारी बैंक में बड़ा घोटाला सामने…

1 of 14