Kondagaon

CG News : हॉस्टल की खिड़की पर दिखी छात्र की फांसी पर लटकती हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोंडागांव : जिले के फरसगांव नगर से स्कूली छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है। एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा दसवीं के छात्र ने अपने रूम में खिड़की पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मैदान में खेल रहे बच्चों ने हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को दी। बता दें कि फरसगांव नगर के एकलव्य आदर्श स्कूल के छात्रावास में आज सुबह बच्चें मैदान में खेल रहे थे। तभी उन्हें हॉस्टल बिल्डिंग के एक कमरे की खिड़की के लोहे की रेलिंग पर छात्र का फांसी से लटका शव दिखा। बच्चों ने तत्काल हॉस्टल अधीक्षक और शिक्षकों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की सूचना पर तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलाहल छात्र ने खौफनाक कदम क्यों उठाया है, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं शव के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG Breaking : मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, कई गाड़ियों की टक्कर, चार पुलिसकर्मी व ड्राइवर की हालत गंभीर

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के…

CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

1 of 6