ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छात्रों के लिए खुशखबरी, मिलेगी 64 दिनों की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार छात्रों को कुल 64 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इसमें दशहरा और दीपावली पर 6-6 दिन की छुट्टी शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक, दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं, दीपावली की छुट्टियां 20 से 25 अक्टूबर तक तय की गई हैं।

दोनों त्योहारों में छात्रों को लगातार 6-6 दिन का अवकाश मिलेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक (6 दिन), ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक (कुल 46 दिन), इस प्रकार इस शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को कुल 64 दिनों का अवकाश मिलेगा। आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया गया है और यह राज्य की सभी शैक्षणिक संस्थाओं पर लागू होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

1 of 23