Janjgir - Champa

CG News : घर में युवक की सड़ी – गली लाश मिलने से फैली सनसनी जांच मे जुटी पुलिस

जांजगीर – चांपा : जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम खोखरा में एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो जो नज़ारा सामने आया उसने सबको चौंका दिया। घर के आंगन में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज़ बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब घर के आंगन की तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान पंचराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेले रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनोज देवांगन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बदबू तेज़ हुई, तब लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया है। शुरुआती अनुमान है कि शव लगभग चार दिन पुराना है।

हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा! फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। ग्राम खोखरा में हुई इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत थी या इसके पीछे कोई साज़िश है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16