Sarguja

CG News : राशन व्यवस्था फेल महीनों से अनाज नहीं, नाराज ग्रामीणों का फूटा गुस्सा …. सोसायटी संचालक को बनाया बंधक

सरगुजा : सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियां एक बार फिर खुलकर सामने आई हैं। महीनों से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार देर रात फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान के संचालक को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह गुस्सायें ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत कराया गया।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि गांव के हितग्राहियों को पिछले कई महीनों से पूरा राशन नहीं मिल रहा था। हालात इतने खराब हो गए कि ग्रामीणों को पिछले तीन दिनों से रोज सुबह 4 बजे से लाइन लगानी पड़ रही थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा था। अप्रैल माह बीत जाने के बाद भी लोगों को उनके हक का राशन नसीब नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीणों का सब्र टूट गया और ग्रामीणों ने संचालक हरिंद्र प्रसाद राजवाड़े को ही बंधक बना लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान के संचालन में भारी अनियमितता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकान का कोई तय समय नहीं है और पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिला। वे लगातार सुबह 4 बजे से दुकान के बाहर राशन के लिए लाइन में लग रहे है, लेकिन उनके हक का चावल तक नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए कहा कि…..नियम के अनुसार राशन दुकान पूरे महीने खुलनी चाहिए।

लेकिन संचालक मनमानी कर कुछ ही दुकान खोलता है। आरोप है कि संचालक दो जगह दुकान संचालित करता है और केवल 7 से 10 दिन ही दुकान खोलता है। यह घटना केवल एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर इस मामले को अभी शांत तो करा दिया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है, क्या ग्रामीणों को उनका हक मिल पाएगा या फिर यह गुस्सा किसी बड़े आंदोलन का रूप लेगा ? ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18