Durg

CG News : नकल का नया जुगाड़ चप्पल में मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने आया छात्र गिरफ्तार, चकमा देकर देता रहा परीक्षा, लेकिन फिर….”

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित JEE मेन्स परीक्षा के दौरान नकल का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कॉलेज (आईओन डिजिटल जोन) में एक परीक्षार्थी को चप्पल के अंदर मोबाइल छिपाकर परीक्षा देने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को JEE मेन्स की पहली पाली की परीक्षा चल रही थी। आरोपी छात्र आदित्य कुमार सुबह करीब 8:25 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचा।

मुख्य गेट पर जांच के दौरान उसने चालाकी दिखाते हुए अपनी चप्पलें पहले ही उतार दीं, जिससे मेटल डिटेक्टर की जांच में वह बच गया। इसके बाद वह लैब नंबर 12ए में अपनी सीट पर बैठकर सुबह 9 बजे से परीक्षा देने लगा। परीक्षा के दौरान करीब 11:08 बजे छात्र ने बायो-ब्रेक के लिए अनुमति ली और वॉशरूम चला गया। लगभग 20 मिनट बाद जब वह वापस लौटा, तो सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसे दोबारा चेक किया। इस बार भी छात्र ने चप्पल उतारकर जांच से बचने की कोशिश की, लेकिन उसकी चाल ने उसे पकड़वा दिया।

गार्ड को छात्र की चाल संदिग्ध लगी, क्योंकि वह चप्पलों को घसीटते हुए अजीब तरीके से चल रहा था। शक होने पर गार्ड ने उसे रोककर चप्पलों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पता चला कि छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसके अंदर मोबाइल छिपाने के लिए विशेष जगह बनाई थी। मोबाइल पूरी तरह से अंदर छिपा हुआ था, जिससे पहली जांच में वह पकड़ में नहीं आया। इस घटना की जानकारी तुरंत कॉलेज प्रबंधन और परीक्षा एजेंसी के अधिकारियों को दी गई। वेन्यू कमांडिंग ऑफिसर अजीत वर्मा और संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर भिलाई-3 थाने ले जाया गया। कॉलेज प्रशासन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं, हालांकि गार्ड की सतर्कता से एक बड़ी नकल की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23