Raipur

CG News : छत्तीसगढ़ में RTE को लेकर टकराव तेज, निजी स्कूलों का बड़ा फैसला – इस साल नहीं देंगे एडमिशन

रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत संचालित प्रवेश प्रक्रिया को लेकर निजी स्कूलों और राज्य सरकार के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कम प्रतिपूर्ति राशि और वर्षों से उसमें बढ़ोतरी न होने से नाराज़ निजी स्कूल प्रबंधन ने इस वर्ष RTE के तहत नए प्रवेश नहीं देने का बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में इस निर्णय का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, राज्य के 6000 से अधिक निजी स्कूलों में RTE के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

इससे आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के हजारों बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है। निजी स्कूल संचालकों का आरोप है कि सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि कई वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है, जबकि स्कूलों के संचालन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान प्रतिपूर्ति राशि वास्तविक खर्च के मुकाबले बेहद कम है, जिससे स्कूलों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन ने यह भी आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ सरकार हाई कोर्ट के निर्देशों का भी सही तरीके से पालन नहीं कर रही है।

उनके अनुसार, न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिए गए आदेशों के बावजूद प्रतिपूर्ति राशि में सुधार नहीं किया गया, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं। इसी के विरोध में निजी स्कूलों ने असहयोग आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वे RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे।इस फैसले का सबसे बड़ा असर गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों पर पड़ने वाला है, जो RTE के तहत निजी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं। अभिभावकों में इस निर्णय को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि उनके बच्चों के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144