Surajpur

CG News : अश्लील डांस को मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कला पूछे गए सवाल तो हंसकर बोले – मैं भी देखकर बताता हूं

बैकुंठपुर : अलग-अलग जिलों से सामने आए अश्लील डांस के मामलों की चर्चा इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में चल रही है। अब इस पर सियासत भी देखने को मिल रही है। इन मामलों को लेकर साय सरकार के वरिष्ठ और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। बैकुंठपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री नेताम ने इस मुद्दे पर हंसते हुए जो प्रतिक्रिया दी, उसने सियासी और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

पत्रकारों ने जब उनसे सूरजपुर के रेस्ट हाउस में कथित तौर पर बनाए गए अश्लील डांस वीडियो को लेकर सवाल किया गया तो मंत्री नेताम ने कहा कि कला तो विविध क्षेत्र की कला ही है। अगर रेस्ट हाउस में भी कला जागृत हो जा रही है तो क्या कहेंगे।” उन्होंने आगे तंज भरे लहजे में कहा कि वहां आपको कौन जाने को बोला था? आप देखे हैं। मंत्री का यह बयान यहीं नहीं रुका। उन्होंने हंसते हुए पत्रकारों से कहा कि मैं भी देखकर बताता हूं। मंत्री की इस टिप्पणी के बाद मौके पर मौजूद पत्रकार भी असहज नजर आए।

इन जिलों से सामने आए मामले

बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और सूरजपुर से भी अश्लील डांस कराए जाने का मामला सामने आया है। सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में ये आयोजन किया गया था। वीडियो रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली रेस्ट हाउस का है। जिसमें कुछ लोग डांसरों पर पैसे लुटाते और जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रेस्ट हाउस में डांसरों का कार्यक्रम एक बीडीसी (जनपद सदस्य) ने आयोजित किया था। इससे पहले गरियाबंद में ऑर्केस्ट्रा डांसर्स के अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था। लड़कियां अर्धनग्न होकर नाचती रहीं। मंच पर कपड़े उतारकर पब्लिक को प्राइवेट पार्ट्स दिखाती रहीं। कार्यक्रम में मौजूद SDM तुलसी दास मरकाम और पुलिसकर्मी पैसे लुटाते रहे।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : चरित्र शंका में पति की हैवानियत! पत्नी का मुंडन कर बेरहमी से पीटा, पेशाब पिलाने का आरोप देखे पूरा वायरल वीडियो

सूरजपुर : जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

CG News : शादी करके फंस गया यार …. छोटी लड़की से शादी करने पर बड़ा एक्शन, दुल्हा, उसके पिता व दुल्हन के पिता सहित 11 पर FIR

रायपुर : प्रदेश में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

CG News : प्रधान पाठक की कार में मिला मध्यान्ह भोजन का चावल, ग्रामीणों ने लगाये गंभीर आरोप, पुलिस और BEO से की शिकायत

सूरजपुर : सूरजपुर जिले में सरकारी स्कूल के प्रधान पाठक पर मध्यान्ह भोजन के चावल…

1 of 9