Janjgir - Champa

CG News : धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों बारदाना जलकर खाक, मौके पर कोई नहीं – कर्मचारियों के हड़ताल का असर !

जांजगीर चांपा : जिले के लगरा ग्राम पंचायत स्थित धान मंडी से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां मंडी में रखे बारदाना के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से 20 गठान बारदाना जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। मंडी में कुल 30 गठान बारदाना रखा हुआ था, जिसमें से सिर्फ 10 गठान ही बच पाए हैं। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है… लेकिन तहसीलदार ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की संभावना है।

घटना के समय केंद्र में कोई मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर थे। इस कारण आग कैसे लगी, किसने लगाई और घटना के पीछे क्या वजह थी, इन तमाम सवालों का अभी तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। घटना लगरा धान मंडी की है। यहाँ के चौकीदार के अनुसार, वह दोपहर करीब 12 बजे नहाने-खाने के लिए घर गया था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि मंडी में रखे 30 गठान बारदाना में आग लग चुकी थी।

वहीँ बाजू में रहने वाले कुछ लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और आग को फैलने से रोका। फायर की सही वजह क्या है, यह अभी सामने नहीं आ पाया है। लेकिन लापरवाही या किसी अज्ञात व्यक्ति की करतूत—दोनों ही संभावनाओं की जांच पुलिस कर रही है।सूचना मिलते ही मुलमला थाना पुलिस,तशीलदार पामगढ, थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

CG News : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या दो साल पहले हुई थी शादी, 11 महीने का बच्चा भी है, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी गांव में…

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

1 of 14