Balod

CG News : इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, शादी के 45 दिन बाद दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार, रेलवे ट्रैक पर खत्म हुई प्रेम कहानी

बालोद : बालोद जिले से एक सनसनीखेज प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 45 दिन बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों के बीच साथ रहने को लेकर हुए विवाद का अंत रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसे के रूप में हुआ। प्रेमी ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जबकि उसे बचाने की कोशिश में युवती भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई।

घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास की है। शनिवार तड़के करीब 3 बजे डायल-112 को एक युवती ने फोन कर सूचना दी कि वह रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ी है और उसके साथ मौजूद युवक की मौत हो चुकी है। इसी दौरान रेलवे स्टेशन मास्टर ने भी पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम भीमपुरी निवासी मिथलेश ठाकुर (28 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोनिका खरे (23 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

45 दिन पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया है कि कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा निवासी मोनिका खरे का विवाह 22 अप्रैल 2026 को बालोद जिले के ग्राम परसोदा (जगन्नाथपुर) निवासी टीकम कुमार खरे के साथ हुआ था। शादी के केवल 45 दिन बाद ही वह अपने पुराने प्रेमी मिथलेश ठाकुर के साथ घर से निकल गई। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान और दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई थी।

रेलवे ट्रैक पर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात दोनों बाइक से लगभग 20 किलोमीटर दूर दैहान गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां काफी देर तक दोनों के बीच बातचीत और बहस होती रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मिथलेश, मोनिका पर उसके साथ विवाह कर रहने का दबाव बना रहा था। युवती ने उसे समझाने की कोशिश की और एक बार रेलवे ट्रैक से दूर भी ले गई, लेकिन कुछ देर बाद मिथलेश दोबारा पटरी पर जाकर बैठ गया। इसी दौरान ट्रेन आती दिखाई दी। मोनिका लगातार उसे हटने के लिए कहती रही, लेकिन वह नहीं माना।

बचाने की कोशिश में खुद भी हुई घायल

पुलिस के मुताबिक जब ट्रेन नजदीक पहुंची तो घबराई मोनिका ने मिथलेश को पटरी से खींचकर हटाने की कोशिश की। इसी दौरान दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में मिथलेश के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल हालत में खुद किया फोन

हादसे के बाद घायल मोनिका ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वह बेहोश हो चुकी थी। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर रही जांच

बालोद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग, विवाह के बाद उत्पन्न परिस्थितियों और रेलवे ट्रैक पर हुई घटनाओं को जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : परिवार गया था अंतिम संस्कार में, इधर चोरों ने कर दिया कांड, दिनदहाड़े लाखों के जेवर और कैश लेकर हुए फरार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

CG News : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, घर से गायब प्रेमी जोड़े की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी…

1 of 7