Balod

CG : बस के ड्राइवर ने खुद पर डीजल डालकर लगाई आग, उपचार के दौरान मौत, माइंस बस में करता था ड्यूटी

बालोद : बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक बस ड्राइवर ने खुद के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे ड्राइवर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक कांकेर के कच्चे माइंस में बस का चालक था। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका अभी खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहरा के लोडिंग साइड में रहने वाला मिथलेश साहू कांकेर में कच्चे माइंस बस का चालक था। शुक्रवार की शाम उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद लोगों ने कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक मिथलेश करीब 95 प्रतिशत तक झुलस चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दल्लीराजहरा थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में परिजनों के बताया कि मृतक मिथलेश साहू कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चलाने का काम करता था और कर्मचारियों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी निभाता था। आत्महत्या करने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर मृतक के इस आत्मघाती कदम की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

CG Breaking : 3 करोड़ रुपये कैश से भरी कार पकड़ायी, कार के अंदर बनी थी खुफिया तिजौरी, नोटों का जखीरा देख पुलिस के भी उड़े होस

बालोद : जिले की पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। बालोद-धमतरी सीमा पर…

CG : खुद को बाबा बताने वाले शख्स के आश्रम में हुआ पाप, चेला ने लड़की के साथ किया कुकर्म, अब बाबा सहित तीन गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के एक बाबा के कुकर्मी चेले ने बड़ा कांड कर दिया है। आरोप है कि…

1 of 3