Surajpur

CG News : जहरीली खुखड़ी के सेवन से एक परिवार के चार लोग अस्पताल में, महिला की हालत नाजुक…

सूरजपुर : जिले के सरहरी गांव में जंगली मशरूम (खुखड़ी) की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुखमनिया नामक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इस घटना ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है और डॉक्टरों ने जंगली मशरूम के सेवन के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

बता दें कि प्रतापपुर विकासखंड के सरहरी गांव निवासी रोशन और लरकु ने गुरुवार को जंगल से खुखड़ी तोड़कर लाया। रात में परिवार ने इसे सब्जी बनाकर खाया। कुछ ही घंटों बाद रोशन, लरकु, सुखमनिया और मानकुंवर को तेज पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तुरंत प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण सभी को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

महिला आईसीयू में, बाकियों का इलाज जारी-

अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में सुखमनिया को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जबकि रोशन, लरकु और मानकुंवर का इलाज मेडिकल वार्ड में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मशरूम में मौजूद विषैले तत्वों ने परिवार की हालत बिगाड़ी। **बच्चों की किस्मत ने बचाई जान- घर में मौजूद दो मासूम बच्चे (3 साल और डेढ़ साल) इस हादसे से बाल-बाल बच गए। दोनों रात को जल्दी सो गए थे और उन्होंने जहरीली सब्जी नहीं खाई, जिससे उनकी जान बच गई।

डॉक्टरों की सख्त चेतावनी-

अस्पताल प्रबंधन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बिना विशेषज्ञ जानकारी के जंगली मशरूम या सब्जियों का सेवन न करें। डॉक्टरों के अनुसार, कई जंगली मशरूम की प्रजातियां जानलेवा हो सकती हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अंधविश्वास बना हत्या की वजह नाले में मिले युवक के शव की 8 दिन बाद सुलझी गुत्थी, जांच के दौरान हो गई एक और मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जादू-टोने के शक में एक युवक की हत्या किए…

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

CG : गजब फर्जीवाड़ा – फर्जी आधार कार्ड से कोर्ट को किया गुमराह, आरोपियों की जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में न्यायालय को फर्जी दस्तावेजों के जरिए…

1 of 13