Raigarh

CG Gangrape : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नाबालिग से हैवानियत, चार युवकों ने रास्ता रोककर किया सामूहिक दुष्कर्म

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है जहां चार युवकों ने मेला देखकर घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग का रास्ता रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

रायगढ़ जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में मेला घूमकर लौट रही 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप (Gangrape) किया। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ पहाड़ लुड़ेग मेला से लौट रही थी।

रास्ते में रोककर की पिटाई और दुष्कर्म

रात करीब 12 बजे चार युवकों ने नाबालिग और उसके दोस्त का रास्ता रोक लिया। जब पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद उन्होंने लड़की को जबरन खींचकर पाकुट डैम के पास ले गए, जहां तीन आरोपियों रमेश भोई, गुरुचरण प्रजा और संजय सिदार ने उसके साथ गैंगरेप किया। चौथा आरोपी विकास सिदार सहयोगी के रूप में साथ था। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले और पीड़िता को बेहोशी की हालत में ही छोड़ दिया।

काफी देर बार घर पहुंची पीड़िता

होश में आने पर लड़की किसी तरह अपने दोस्त के साथ घर पहुंची और परिवार को पूरी घटना बताई। घबराए परिजन तुरंत लैलूंगा थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रातभर छानबीन कर चारों आरोपियों की पहचान की और उन्हें उनके गांव तोलगे से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद लैलूंगा और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने पार्टी से दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अमले की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भाजपा को स्थानीय स्तर पर बड़ा झटका लगा है।…

CG News : शिक्षक से 23 लाख की ठगी CBI अफसर बनकर किया कॉल, बैंक खाते में गड़बड़ी की जांच कहकर कर लिया डिजिटल अरेस्ट

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले…

CG News : अश्लील मैसेज विवाद में नया मोड़ छात्रा का कथित वीडियो वायरल, ₹2.5 लाख मांगने का दावा, जांच में नया एंगल

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा…

1 of 11