Durg

CG NEWS : महादेव घाट घूमने गई 4 नाबालिग लड़कियां नागपुर रेलवे स्टेशन में मिली, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर बुलाया

दुर्ग : जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 जुलाई को चार नाबालिग लड़कियां रायपुर के महादेव घाट घूमने गई थीं, लेकिन इसके बाद वे अचानक लापता हो गईं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब अभिभावकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया और दुर्ग लाया जा रहा है।

दरअसल मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। पुलिस ने सबसे पहले लड़कियों के मोबाइल लोकेशन और महादेव घाट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जांच में यह बात सामने आई कि सभी युवतियां ट्रेन से मुंबई की ओर रवाना हुई हैं। वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ और मोबाइल डेटा की जांच से यह भी खुलासा हुआ कि इन चारों लड़कियों की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो खुद को मुंबई का निवासी बता रहा था। उस युवक ने ही उन्हें घूमने और हीरोइन बनाने का झांसा देकर मुंबई बुलाया था।

पुलिस ने तत्काल नागपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त प्रयास किए, जिसके बाद चारों नाबालिग युवतियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें अब दुर्ग लाया जा रहा है, जहां उनसे और अधिक पूछताछ की जाएगी ताकि इस मामले में शामिल युवक और संभावित नेटवर्क का पता चल सके। सीएसपी तिवारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सोशल मीडिया पर बढ़ती दोस्ती और आकर्षक झांसे, बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। पुलिस अब इस मामले में मुंबई लिंक को लेकर आगे की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23