Kawardha

CG : 3 दिन में 15 से ज्यादा मवेशियों की मौत, गौ सेवकों ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया आमरण अनशन

कवर्धा : जिले में सड़क हादसों में लगातार मवेशियों की मौत का मामला सामने आ रहा है। गौ सेवकों के मुताबिक पिछले तीन दिनों में सड़क किनारे बैठे 15 से ज्यादा गायों की हादसों में मौत हो चुकी है।

मवेशियों की सुरक्षा और उनके लिए उचित व्यवस्था की मांग को लेकर पांच गौ सेवक कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। गौ सेवकों का कहना है कि सड़कों पर बड़ी संख्या में मवेशी बैठे रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से लगातार उनकी मौत हो रही है। उनका आरोप है कि इस समस्या को लेकर प्रशासन से कई बार व्यवस्था करने की मांग की गई, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

गौ अभयारण्य में रखने के निर्देश के बाद भी सड़कों पर मवेशी

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले कलेक्टर ने मवेशियों को गौ अभयारण्य में रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले की सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी दिखाई दे रहे हैं। इसी को लेकर गौ सेवकों ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब तक मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने और उनकी देखभाल की उचित व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।

तत्काल कार्रवाई की मांग

मवेशियों की लगातार हो रही मौतों को लेकर गौ सेवकों में नाराजगी है। कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठे गौ सेवकों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।फिलहाल पांच गौ सेवक कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हैं और प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG News : लिव-इन पार्टनर के घर में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी…

CG Crime : इंसानियत शर्मसार चोरी के शक में नाबालिग बैगा बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीड़ की बेरहमी का एक दर्दनाक मामला सामने…

1 of 7