Kawardha

CG News : स्कूल में शराबखोरी और वायरल वीडियो से मचा बवाल, शिक्षकों के आचरण पर उठे गंभीर सवाल

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की जवाबदेही और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। कबीरधाम जिले में एक शिक्षक पर स्कूल परिसर में शराब पीने का आरोप लगा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी लेदरा से सामने आए मामले ने शिक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार नेताम को स्कूल परिसर में शराब का सेवन करते देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, वहां इस तरह की गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती हैं बल्कि विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच भी गलत संदेश पहुंचाती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल समय के दौरान शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं,

लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है। घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर, जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

हालांकि वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन विभागीय स्तर पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श माने जाते हैं और उनके आचरण से शिक्षा व्यवस्था की छवि जुड़ी होती है।

ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या सेवा नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में निगरानी व्यवस्था और शिक्षकों की जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है। अभिभावकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई और प्रभावी मॉनिटरिंग जरूरी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG News : बंद कमरे में हो रहा था खेला! इलाज के नाम पर कराया जा रहा था …. काम, अंदर का नजारा देख उड़े लोगों के होश

कवर्धा : प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बनाए गए हैं, इसके बाद भी ऐसी घटनाएं…

1 of 6