पॉलिटिक्स

CG : ‘पाला बदलने वाले हैं कई कांग्रेसी नेता, सचिन पायलट के दौरे के बीच विपक्ष को लगेगा बड़ा झटका’ छत्तीसगढ़ के सियासत से आई बड़ी खबर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश कांग्रेस की मैराथन बैठक हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी पहुंचे हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की इस बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। बैठक को लेकर कृषि मंत्री राम विचार नेताम कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेसी नेता पाला बदलने वाले हैं, इसलिए केंद्रीय नेतृत्व को बैठक करनी पड़ रही है।

कांग्रेस विधायक ने किया पलटवार

मंत्री नेताम के इस बयान को लेकर कांग्रेस विधायक संदीप साहू ने पलटवार किया है। विधायक संदीप साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस तरह से कशमकश मची हुई है उसका अनुभव करते हुए वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम इस तरह का बयान दे रहे हैं। ये हमारी रूटिंग बैठक है, हर दो चार-पांच महीने में इस तरह की बैठके होती है, यह हमारे लिए खुशी है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लेंगे बैठक

आपको बात दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज बैठक लेंगे। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सभी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर 2 बजे ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक लेंगे। बैठक में संगठन के कामकाज के साथ ही आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। सरकार के सुशासन तिहार में सरकार को घेरने रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में बैठक होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG Politics : बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर सियासत गरम कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका अमित शाह का पुतला

बीजापुर : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में जनपद सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता शिवा…

Breaking : कभी लोगों के घरों में करती थीं झाड़ू – पोछा, अब बनी भाजपा सरकार में मंत्री …. जानिए कौन है कलिता माझी?

कोलकाता : लोकतंत्र में जनता का भरोसा और संघर्ष की ताकत किसी भी व्यक्ति की तकदीर…

CG Politics : वायरल ऑडियो पर गरमायी सियासत, बीजेपी मेयर पर लगे आरोपों की जांच की मांग, कांग्रेस पहुंची थाने

अंबिकापुर : अंबिकापुर नगर निगम की भाजपा महापौर मंजूषा भगत से जुड़े कथित वायरल…

CG Politics : भूपेश बघेल के घर ED की दबिश के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर शुक्रवार…

1 of 8