Gaurela - Pendra - Marwahi

CG: बड़ा हादसा टला, जर्जर पानी टंकी भरभराकर गिरी, 10 साल बाद भरा जा रहा था पानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही :- गौरेला नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पतेरा टोला, वार्ड क्रमांक 1 में एक बड़ा हादसा टल गया. जब वर्षों से जर्जर पानी टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई. टंकी गिरते ही उसमें भरा हजारों लीटर पानी तेजी से बह निकला, जो आसपास के घरों में जा घुसा. पानी कई लोगों के आंगन तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

10 साल से बंद थी टंकी

जानकारी के अनुसार, संबंधित पानी की टंकी पिछले करीब 10 साल से बंद पड़ी थी और इसकी हालत बेहद खराब थी. स्थानीय रहवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को टंकी की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए इसे चालू न करने की मांग की थी. इसके बावजूद पानी की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने टंकी में दोबारा पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

पानी टंकी में दबाव बढ़ते ही हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टंकी में पानी का दबाव बढ़ा, वह अचानक भरभरा कर गिर गई.गनीमत रही कि हादसे के समय टंकी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. हालांकि, पानी के तेज बहाव से लोगों के घरों में पानी घुस गया और कुछ सामान भी प्रभावित हुआ.

घटना के बाद आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बार-बार की चेतावनी को नजरअंदाज किया गया. लोगों का कहना है कि यदि पहले ही टंकी की मरम्मत या हटाने की कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती.

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : कार की चाबी देने से किया मना तो पेट्रोल डालकर फूंक दी पड़ोसी की कार, गांव में मचा हड़कंप

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में कार की चाबी को लेकर हुए विवाद में एक…

CG : पत्नी के साथ पड़ोसी को बात करते देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से काट डाला, अब कोर्ट ने सुनायी उम्रकैद की सजा

पेंड्रा : पेंड्रा क्षेत्र में चर्चित रहे हत्या प्रकरण में अदालत ने महत्वपूर्ण…

CG News : दशगात्र के कार्यक्रम में तलवार से किया था हमला, अब कोर्ट ने सुनायी पिता-पुत्र को 10-10 की सजा

पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले में न्यायालय…

CG News : विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप दो देवरों के खिलाफ अलग – अलग FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पेंड्रा/गौरेला : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने…

CG Crime : चरित्र पर शक ने ली एक और जान, पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की नृशंस हत्या कर रिश्तों को किया शर्मसार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक दिल दहला…

1 of 5