Raipur

CG IPS Transfer : पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्य पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की विभिन्न इकाइयों में अतिरिक्त प्रभार सौंपने संबंधी आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, गृह (पुलिस) विभाग के 10 जुलाई 2026 के आदेश के तहत श्वेता राजमणी (IPS-2012), राजेश कुकरेजा (IPS-2014) और त्रिलोक बंसल (IPS-2016) का अन्य स्थानों पर तबादला कर दिया गया है।

इनके स्थान पर फिलहाल किसी नए सेनानी या पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना नहीं होने के कारण संबंधित पद रिक्त हो गए हैं। ऐसे में शासन स्तर पर नियमित पदस्थापना होने तक निम्न अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो इस प्रकार है—गायत्री सिंह (रापुसे), सेनानी, 7वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई को प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शंकरलाल बघेल (IPS), उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ सेनानी, CTJW, कांकेर को 5वीं वाहिनी छसबल, जगदलपुर, 15वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, बीजापुर तथा 19वीं वाहिनी (भा./र.) छसबल, करणपुर (जगदलपुर) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आकाश कुमार शुक्ला (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग को पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

देखिये आदेश की कॉपी–

What's your reaction?

Related Posts

CG News : 4 सरपंचों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी 30 दिन सेन्ट्रल जेल रायपुर भेजने के निर्देश जारी, जानें क्या है वजह

रायपुर : जिले के आरंग में विकास कार्यों में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम ने बड़ी…

CG News : एक साथ 5 लोगों की मौत! मामले की SIT जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा, पूरी घटना जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना इलाके मदनी चौक में 5 लोगों की मौत …

CG Breaking : एक ही परिवार के 5 शव मिलने से सनसनी, टिकरापारा के किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक…

CG News : गरमी, परीक्षा व कॉपी जांच को लेकर कई जिलों में स्कूल का समय बदला, देखिये अलग-अलग जिलों से जारी आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। कहीं गरमी…

CG Breaking : कैबिनेट मीटिंग CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट ने लिये बड़े फैसले, पढ़िये सभी फैसले एक साथ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

1 of 89