Surajpur

CG – IG की बड़ी कार्रवाई : थाना प्रभारी लाइन अटैच, CSP पर भी एक्शन, इंस्पेक्शन के दौरान मिली गड़बड़ी पर एक्शन

सूरजपुर : सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने तीखे तेवर दिखाये हैं। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के दौरे और निरीक्षण के दौरान उन्होंने विश्रामपुर थाना में कई गड़बड़ियां देखी, जिसके बाद थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा को लाइन अटैच करने का आदेश दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएसपी सुंदर साय पैकरा पर भी कार्रवाई

इसी के साथ कार्य में लापरवाही और सुपरविजन में ढिलाई के चलते सीएसपी सुंदर साय पैकरा को थाना विश्रामपुर और चौकी करंजी के सुपरविजन से पृथक कर दिया गया है। यह कदम पुलिस प्रशासन में जवाबदेही और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में उठाया गया है।

आईजी ने दिखाया सख्त रुख

सूत्रों के अनुसार, आईजी दीपक कुमार झा ने निरीक्षण के दौरान थानों की कार्यशैली, लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही पाई। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना जरूरी है।आईजी की इस कार्रवाई से सूरजपुर जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। अधिकारियों को यह संकेत दिया गया है कि यदि कार्य में लापरवाही बरती गई या जनहित की उपेक्षा की गई, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फरार आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला दर्ज

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में…

CG : डबल मर्डर केस में चार आरोपी दोषी, प्रधान आरक्षक पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में कुलदीप साहू को 10 साल की सजा

सूरजपुर : सूरजपुर के चर्चित प्रधान आरक्षक परिवार डबल मर्डर केस में फास्ट ट्रैक…

1 of 12