Kawardha

CG: पति – पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इसलिए उठाया ये आत्मघाती कदम

कवर्धा:- जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले दोनों ने घर से भागकर विवाह कर लिया था।

जानकारी के अनुसार, दोनों का शव उनके घर के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : अप्राकृतिक संबंध और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शिक्षक का मर्डर, नाबालिग ने किया गला रेतकर हत्या

कवर्धा : कबीरधाम जिले में चर्चित सत्यमदास मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा…

CG Crime : प्रेमिका बनाती थी शादी का दवाब, प्रेमी ने हत्या कर शव को वाटरफॉल में फेंका, फिर महाराष्ट्र में पकड़ाया

कवर्धा : कबीरधाम जिले के चर्चित रानीदहरा जलप्रपात में कुछ दिन पहले मिली महिला की…

CG Crime : इंसानियत शर्मसार चोरी के शक में नाबालिग बैगा बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भीड़ की बेरहमी का एक दर्दनाक मामला सामने…

1 of 6