ब्रेकिंग न्यूज़

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत, कई घायल

विरुधुनगर:- तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य लोग मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं।

कट्टनारपट्टी में हुआ हादसा

घटना कट्टनारपट्टी इलाके की एक क्रैकर यूनिट में हुई। विस्फोट इतना भीषण था कि उसने चार आसपास की यूनिटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

राहत-बचाव कार्य जारी

दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जांच के आदेश

फिलहाल विस्फोट के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

Breaking News : स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा मोल्टन आयरन, अब तक 8 लोगों की मौत

विशाखापट्टनम : विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पिघला हुआ…

1 of 23