Janjgir - Champa

CG : फिल्मी स्टाइल में डीजल चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया, पुलिस को कुचलने की भी कोशिश की, तीन गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा : जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डीजल चोरी में शामिल अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर घेराबंदी की और फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी लंबे समय से खड़े ट्रकों और बड़े वाहनों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। जब पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने अपनी स्कॉर्पियो वाहन से पुलिस को कुचलने की कोशिश भी की। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आरोपी भागने में नाकाम रहे और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए।

बरामद हुआ भारी मात्रा में डीजल और वाहन

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1280 लीटर डीजल बरामद किया। इसके अलावा एक स्कॉर्पियो वाहन और चोरी में उपयोग किए जाने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी गिरोह जांजगीर-चांपा, शक्ति और रायगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाकर डीजल की चोरी करते थे।

अंतरजिला नेटवर्क की जांच

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इनके नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जो फिलहाल फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

शिवरीनारायण पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में हाल के दिनों की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है और कहा है कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीजल चोरी की घटनाओं से परेशान वाहन मालिकों और ट्रक ड्राइवरों ने राहत की सांस ली है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17