LIFE
छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आलाकमान ने तीनों प्रभारी सचिवों को हटाया, कोको पाढ़ी को मिली ये जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। कांग्रेस के तीनों प्रभारी सचिव बदल दिए गए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद जारी नई सूची के मुताबिक प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ और एसए संपत कुमार को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

वहीं जरिता लैतफलांग को नॉर्थ ईस्ट के राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में अब जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को नए AICC प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के साथ प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज में नई टीम की एंट्री हुई है। इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को दूसरे राज्यों में भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

छत्तीसगढ़ में भी हुआ बड़ा बदलाव

कांग्रेस ने प्रदेश के तीनों प्रभारी सचिवों में फेरबदल करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोको पाढ़ी को ओडिशा PCC का प्रभारी सचिव बनाया गया है, जबकि कांकेर के नरेश ठाकुर को गुजरात PCC प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के देवेंद्र यादव को गुजरात PCC प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक बदलाव करते हुए 25 AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से मुक्त किया है। पार्टी ने कुल 81 सचिवों को अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठनात्मक विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

छत्तीसगढ़ के नेताओं को मिली दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी

संगठनात्मक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, नरेश ठाकुर को गुजरात PCC प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के गुजरात PCC प्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।

कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को विभिन्न राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियों के नए सिरे से वितरण के तौर पर देखा जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में कांग्रेस संगठन के कामकाज और समन्वय की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों के पास होगी।

उत्तर प्रदेश में 6 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

इस संगठनात्मक फेरबदल में उत्तर प्रदेश को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पार्टी ने प्रदेश के लिए छह नेताओं को AICC सचिव नियुक्त किया है। इनमें अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य के नाम शामिल हैं। वहीं, बिहार में प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को जिम्मेदारी दी गई है।

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्तियां

कांग्रेस ने असम, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों में सचिवों की नियुक्ति की है। कुछ नेताओं को एक से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पार्टी ने संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए भी सचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय के लिए भी दो नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : 15 अगस्त को इस बार सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में लहराएगा तिरंगा, जारी हुआ आदेश, पढ़िये…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर एक अहम…

1 of 20