Balodabajar - Bhatapara

CG – स्कूल में बच्चों को परोसा कुत्ते का जूठा खाना, 78 बच्चों को लगाना पड़ा एंटी-रेबीज इंजेक्शन

बलौदाबाजार : जिले के पलारी ब्लॉक के ग्राम लछनपुर स्थित मिडिल स्कूल में मध्यान्ह भोजन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के 84 बच्चों को उस सब्जी का सेवन करवाया गया, जिसे एक आवारा कुत्ता पहले ही जूठा कर गया था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और 78 बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाना पड़ा।

29 जुलाई को हुआ हादसा, बच्चों ने दी जानकारी

घटना 29 जुलाई (मंगलवार) की है। दोपहर के समय जब स्कूल में जय लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाएं बच्चों को खाना परोस रही थीं, तभी एक आवारा कुत्ता किचन के पास रखी सब्जी को मुंह मार गया। कुछ बच्चों ने यह देखा और तुरंत शिक्षकों को बताया। शिक्षकों ने समूह की महिलाओं को बच्चों को यह सब्जी परोसने से सख्त मना किया, लेकिन महिलाओं ने यह कहकर मना कर दिया कि “कुत्ते ने कुछ नहीं खाया।” इसके बाद 84 बच्चों को वही सब्जी परोस दी गई।

पालकों ने जताया विरोध, अस्पताल पहुंचाए गए बच्चे

बच्चों ने जब घर जाकर इस घटना की जानकारी दी तो पालक भड़क उठे। अगले दिन पालक, ग्राम शाला समिति अध्यक्ष झालेंद्र साहू के साथ स्कूल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रभारी डॉ. वीणा वर्मा ने 78 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन का डोज लगाया।

विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, जांच की मांग

घटना के सामने आने के बाद विधायक संदीप साहू ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान, स्कूल में खाया खाना

मामले की गंभीरता को देखते हुए 2 अगस्त को एसडीएम दीपक निकुंज, बीईओ नरेश वर्मा सहित कई अधिकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों, पालकों, शिक्षकों और समिति के सदस्यों से बातचीत की और खुद भी स्कूल में बना भोजन खाया।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : ACB – EOW की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापा, शराब घोटाले से जुड़े तारों की जांच

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो…

CG News : ASI – कांस्टेबल पर एक्शन “तू कलेक्टर है SP है या मुख्यमंत्री है …. ”विवाद का VIDEO वायरल होने पर हुआ एक्शन

बलौदाबाजार : जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण से कथित अभद्र व्यवहार और…

CG Crime : दिनदहाड़े ज्वेलरी कारोबारी से लूट दो बाइक पर आए 4 बदमाश सोना – चांदी से भरा बैग लेकर फरार

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े ज्वेलरी…

CG News : SI की पत्नी की मिली लाश, 5 दिन पहले हुई थी गायब, अब नदी में तैरता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की…

CG News : प्यार का छल पड़ा भारी शादी से मुकरा प्रेमी तो युवती ने कर ली आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : प्यार में धोखा बना मौत की वजह! शादी से मुकरा प्रेमी गिरफ्तार, युवती…

CG Gold Update Today News : छत्तीसगढ़ में सोने का भंडार! शुरू हुई खुदाई …. इतने क्विंटल गोल्ड मिलने का अनुमान…

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास रचा जाने वाला है। बलौदाबाजार जिले के…

1 of 6