Bijapur

CG Breaking : बालिका आश्रम में मासूम की संदिग्ध मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बीजापुर : तोयनार थाना क्षेत्र के बालिका आश्रम में रहने वाली कक्षा 2 की एक छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतका चिंतनपल्ली गांव की रहने वाली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को छात्रा की तबीयत खराब होने पर मलेरिया और यूरिन टेस्ट कराया गया था, लेकिन दोनों जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। अगले ही दिन, 31 जुलाई को उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद छात्रा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

प्रशासन पर सवालों की बौछार

आश्रय स्थल में स्वास्थ्य सुविधा की बदहाली और समय पर गंभीर लक्षणों को पहचान न पाने को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। आश्रम अधीक्षिका के बयान और बच्ची की अचानक बिगड़ी तबीयत के बीच विरोधाभास देखे जा रहे हैं।

जांच की उठी मांग

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। बालिका आश्रमों में सुरक्षा, निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, आत्मसमर्पित माओवादी समेत 2 को उतारा मौत के घाट

बीजापुर : केंद्रीय मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पहले बीजापुर में नक्सलियोंं…

1 of 2